ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मारपीट में हुई युवक की हत्या के मामले मे 25,000/- का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय मय पुलिस टीम द्वारा  20.11.2021 को चौकी रौता थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आपसी कहा-सुनी के दौरान मारपीट में हुई युवक की हत्या के सम्बन्ध में थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 410/2021 धारा 304 भा0द0सं0 से सम्बंधित रुपये 25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त सौम्य चौधरी पुत्र हरी प्रसाद चौधरी निवासी रौतापार ब्लाक रोड़ थाना कोतवाली जनपद बस्ती को आज दिनांक-26.11.21 को समय करीब 12:30 बजे रोड़वेज बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर  न्यायलय  रवाना किया गया |

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक-20.11.2021 को समय करीब 18:30 बजे चौकी रौता थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत राजेन्द्र शर्मा पुत्र सुभावन शर्मा निवासी रौतापार ब्लॉक रोड थाना कोतवाली उम्र करीब 22 वर्ष प्रतिदिन की भांति किराना का सामान लेने हेतु सायम चौधरी पुत्र हरी प्रसाद चौधरी के ब्लॉक रोड पर स्थित किराना स्टोर की दूकान पर गया था जहाँ राजेन्द्र शर्मा व सायम चौधरी के बीच कुछ आपसी कहा-सुनी हो गई और उसी दौरान सायम चौधरी व सौम्य चौधरी ने राजेन्द्र शर्मा के सिर पर डंडे से मार दिया जिसके पश्चात राजेन्द्र शर्मा को दवा-इलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई |