ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मण्डलायुक्त ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं विकास कार्यों की समीक्षा

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मण्डलायुक्त गोविन्द राजू एन.एस, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, जे.डी.सी अजमल अली अंसारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
मण्डलायुक्त गोविन्द राजू एन.एस एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बैठक में उपस्थित कार्यदायी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2022 को होगा। इसके पूर्व जो भी निर्माण कार्यो के टेण्डर कार्य उसे शीघ्र पूर्ण कराकर स्वीकृति प्राप्त कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाये। समय से कार्यवाही न किये जाने पर शासन से प्राप्त धनराशि लेप्स हो जायेगी। अधिशासी अभियन्ता विद्युत समस्त विभागों से जो विद्युत कनेक्शन के बकाया बिलों का भुगतान दिया गया है उसकी सूची तैयार कर ली जाये। किसी भी विद्यालय की विद्युत न कटने पाये। आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती श्री गोविन्द राजू एन.एस द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़को के गढढा मुक्त का कार्य, किसान सम्मान निधि, निराश्रित गोवंश, फसल बीमा योजना, खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालन, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, प्रधानमंत्री सड़क योजना, पेयजल, सामूहिक विवाह, छात्रवृत्ति, गन्ना विकास आदि की समीक्षा किया गया। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री उमाशंकर ने अवगत कराया कि ठण्ड से बचने के लिए कम्बल आपूर्ति के लिए टेण्डर की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संदीप चौधरी, अधि0 अभि0 विद्युत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।