ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

टीईटी परीक्षा के साल्वर गैंग के 5 गुर्गों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उनके पास से 5 मोबाइल, जिनकी गैलरी में सॉफ्ट कापी के रुप में यूपी टीईटी परीक्षा-2021 के मूल प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी मिली

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

टीईटी परीक्षा के साल्वर गैंग के तार बस्ती से भी जुड़े है। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में पैसे लेकर पेपर आउट कराने, उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने, अन्य माध्यमों से नकल कराने वाले गिरोह के पांच गुर्गों को लालगंज पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी गैलरी में सॉफ्ट कापी के रुप में यूपी टीईटी परीक्षा-2021 के मूल प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी मिली।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गौर थाना क्षेत्र के माझा मानपुर निवासी आनन्द प्रकाश यादव, जगदीश यादव, कोतवाली थाना क्षेत्र के मुण्डेरवा निवासी विनय कुमार, लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह उर्फ सोनू , अजीत यादव उर्फ धर्मेन्द्र यादव शामिल हैं। इन्हें लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा घाट पुल से गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई है। अभी पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े कई अन्य के नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।

पकड़े गए सभी के खिलाफ लालगंज थाने में मुअसं. – 269 / 2021 आईपीसी की धारा 420, 120 बी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट की धारा 66 डी तथा सार्वजनिक परीक्षा नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 / 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।