ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात माह नवम्बर-2021 का समापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

यातायात माह नवम्बर-2021 समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी प्रेक्षागृह बस्ती में किया गया |

यातायात माह नवम्बर-2021 समापन समारोह के अवसर पर जनपद के विद्यालयों/ कॉलेजों से आए हुए छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटकों व गायन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात नियमों के सम्बन्ध में प्रस्तुत किया गया | पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा यातायात माह के तहत आम जनमानस/ बच्चों/ उपस्थित छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक करने, सुरक्षित वाहन ड्राइविंग, दुपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने, कार ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट बाँधने व तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के साथ-साथ यातायात सूचक चिन्हों/ रंगों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया ।

यातायात माह नवम्बर-2021 समापन समारोह कार्यक्रम में जनपद के विद्यालयों/ कॉलेजों के छात्र- छात्रा, पुलिस लाइन बस्ती में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी, NGO के सदस्यगण, NCC कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड्स, व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, अन्य कई संगठनों के पदाधिकारीगण एवं समस्त पत्रकार बंधू उपस्थित रहें जिन्हें पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मोमेंटो प्रदान किया गया एवं पत्रकार बंधुओं से प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से यातायात नियमों के सम्बन्ध में आमजन/ जनपदवासियों तक पहुंचाने के लिए भी आग्रह किया गया |