Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

टेढे-मेढे पैर वाले बच्चो के उपचार के लिए की जायेंगी परिवारों की काउंसलिंग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

दो वर्ष की आयु तक के टेढे-मेढे पैर वाले बच्चो के उपचार के लिए जिला अस्पताल में परिवारों की काउंसलिंग की जायेंगी। उक्त जानकारी एसीएमओ डॉ0 सी.के. वर्मा ने दी है। उन्होेने बताया कि प्रत्येक शनिवार को जिला अस्पताल में ऐसे बच्चों की सर्जरी निःशुल्क की जाती है।
सीएमओ डॉ0 अनूप कुमार ने बताया कि टेढे-मेढे पैर का उपचार संभव है और सर्जरी के बाद बच्चा पूरी तरह से ठीक होकर अपने पैरों पर चलने लगता है। अभिभावक को चाहिए कि वह समय से दो वर्ष के भीतर ऐसे बच्चों का उपचार करा लें। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की सहयोगी संस्था मिरैकिल फीट इण्डिया द्वारा ऐसे बच्चों की सर्जरी निःशुल्क की जाती है।