Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मनरेगा से स्वीकृत 24 में से मात्र 08 कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने व्यक्त किया असंतोष

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला भूमि एंव जल संरक्षण एवं जिला मिशन समिति की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुयी। वर्ष 2020-21 में मनरेगा से स्वीकृत 24 में से मात्र 08 कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होने कहा कि विगत एक माह से खेत खाली है, फिर भी कोई कार्य नही किया गया। उन्होने इस माह में शतप्रतिशत कार्य पूरा कराने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य स्थल पर मजदूर लगाकर कार्य कराये तथा उसकी फोटो गु्रप में भेजें।
प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना की समीक्षा में उन्होने पाया कि 15 खेतों में तालाब बनाने का कार्य लिया गया था, परन्तु ये भी कार्य पूरा नही हो पाया है। वर्ष 2021-22 में 25 तालाब बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर अभी काम शुरू नही हुआ है। उन्होने सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी कार्यो का सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारी से कराने के बाद ही भुगतान सुनिश्चित कराये।
पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना में कुल 23 कार्य बांध बनाने, भूमि का समतलीकरण करने एंव अवरोध बांध, फसलोत्पादन, वनीकरण के कार्य स्वीकृत है। इसको भी पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है। भूमि संरक्षण अधिकारी एस.के. चक्रवर्ती ने बताया कि भूमि समतलीकरण करने के लिए शासन से ट्रैक्टर एंव खोदायी के लिए जे.सी.बी. के प्रयोग की अनुमति प्राप्त हो गयी है।
बैठक का संचालन उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने किया। बैठक में सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, मनीष सिंह, एस.के. चक्रवती, डॉ0 अश्वनी तिवारी, डॉ0 राजेश कुमार, राजेन्द्र यादव, प्रगतिशील किसान राममूर्ति मिश्र, रामपूरन चौधरी, शिवप्रसाद चौधरी, राजेन्द्र वर्मा, आरके सिंह, विजय बहादुर सिंह, मायाराम यादव, डॉ0 प्रेम शंकर एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहें।