Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सम्पूर्ण समाधान दिवस भानपुर में 124 शिकायतों मे 13 का मौके पर निस्तारण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस भानपुर में सम्पन्न हुआ। इसमें कुल 124 शिकायते प्राप्त हुयी, जिसमें राजस्व के 79, पुलिस के 07, विकास के 11, विद्युत के 09, कृषि के 03, विपणन के 02, सरयू नहर खण्ड-4 के 07,  शिक्षा के 02 एवं समाज कल्याण, बैंक, चकबन्दी के 1-1 शिकायते है। इसमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतो का अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारण करें।
तहसील दिवस में मण्डलायुक्त गोविंद राजू एन.एस., आईजी राजेश मोदक डी राव ने औचक निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर ध्यान दें ताकि उच्च स्तर से समीक्षा करने पर वापस न किया जाय। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव तथा डीडीओ अजीत श्रीवास्तव एवं परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने लोगो की समस्याओ को सुना तथा समय से इसके निस्तारण का निर्देश दिया।
तहसील दिवस का संचालन उप जिलाधिकारी भानपुर जीके झा ने किया। इसमें उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, तहसीलदार केशरीनन्दन त्रिपाठी, आपूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, मनीष सिंह, डॉ0 राजेश कुमार, संदीप वर्मा, उदय प्रकाश पासवान, विभागीय अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी एंव थानाध्यक्षगण उपस्थित रहें।