ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

रंगोली प्रतियोगिता में दिखा छात्रों का हुनर

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंगलवार को भारतीय कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय जिनवा में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र- छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने आकर्षक रंगोली बनाकर मन मोह लिया। प्रतियोगिता में चार-चार बच्चों की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें काजल की टीम प्रथम और अंजली की टीम द्वितीय, शशि की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्रधानाध्यापक डा. राजेन्द्र सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि किताबों से भिन्न शिक्षा के विविध आयाम है जिनमें सृजनात्मक क्षमता मुख्य है। बताया कि विजेताओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा। प्रबंधक डा. आशुतोष कुमार शुक्ल के साथ ही शिक्षक नीलम त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी,  सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद दूबे ने छात्रों का हौसला बढाया।