ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

प्रेमिका ने प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव तो दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी ने किया प्राणघातक हमला, आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

                    युवती की हालत गंभीर
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिले के कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौरा के सन्निकट सेंट मैरी स्कूल वाले रोड के बगल में 5 दिसम्बर को घायल अवस्था में मिली महिला का पहचान करते हुए कप्तानगंज पुलिस ने मामले का अनावरण करते हुए घटना को अन्जाम देने वाले बेवफा प्रेमी सहित दो लोगों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घायल युवती की पहचान अमिता पुत्री राम शंकर मौर्य देवकाली फैजाबाद के रूप मे हुई। उन्होेने बताया कि घायल युवती की बहन जो बीकापुर फैजाबाद मे व्याही है उसके देवर नकुल मौर्या पुत्र संतराम मौर्या निवासी मलेथूकनक थाना बीकापुर जनपद अयोध्या से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब युवती ने नकुल पर शादी करने का दबाव बनाया तो नकुल अपने मित्र अभिषेक निषाद पुत्र राम भरत निषाद निवासी इस्माइलपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या को मिलाकर अमिता को मौत के घाट उतारने का योजना बना लिया। योजना को मूर्तिरूप देने के लिए नकुल गुमराह कर अमिता को थाना क्षेत्र के गौरा के पास स्थित गन्ने के खेत मे ले गया। जहां दोनों आरोपियों ने अमिता के सिर पर प्राणघातक हमला कर लहूलुहान कर दिया और उसे मरणासन्न स्थिति मे छोडकर फरार हो गये। दोनों आरोपियों को चौकड़ी टोल प्लाजा के करीब 500 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग.28 के डाउन लेन के किनारे स्थित सूर्या ढाबा के पास से 8 दिसम्बर को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया । जबकि युवती का इलाज अ्रभी जिला चिकित्सालय बस्ती मे चल रहा है।