Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शतप्रतिशत मतदान को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा ‘‘बेस्ट स्वीप सेल्फी‘‘ प्रतियोगिता का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नए आयु वर्ग के स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच शतप्रतिशत मतदान को बढ़ावा देने के लिए ‘‘बेस्ट स्वीप सेल्फी‘‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 5 जनवरी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर पहली बार बने नए मतदाता को वर्ष 2022 के विधानसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी को अपनी सेल्फी लेकर जिलाधिकारी के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करना होगा। सर्वाेत्तम ट्वीट को आगामी 25 जनवरी को मतदाता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों- ग्रुप सेल्फी, व्यक्तिगत सेल्फी तथा शार्ट वीडियो सेल्फी में बाटा गया है। इसमें प्रतिभागी आकर्षक रंगोली, कार्टून, स्वयं बनाए हुए पोस्टर को बैकग्राउंड में रख सकते हैं। प्रतिभागी अधिकतम एक ग्रुप तथा एक सिंगल में कुल दो फोटो भेज सकते हैं।
उन्होने कहा कि छात्र-छात्राए/नये युवा वर्ग, जो प्रथम बार मतदान करेगे, अपनी एक सेल्फी ट्विटर हैण्डल (@dmbas) पर भेजना सुनिश्चित करेंगे और सभी प्रतिभागी ट्विटर हैण्डल (@dmbas) को फालों कर #yesBastiWillVote  हैशटैग के साथ ही ट्विटर हैण्डल (@dmbas) पर टैग कर शेयर करेंगे तथा @ceoup  एवं @ECISVEEP को भी टैग करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके ट्विटर हैंडल पर भेजी गई सेल्फीयों का चयन कर प्रत्येक विद्यालयवार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से प्राप्त सेल्फी का आकलन अलग से किया जाएगा और उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में सबसे अधिक लाइक, शेयर एवं रिट्वीट वाली फोटो एवं वीडियो का चयन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्रतिभागी अपनी व्यक्तिगत सूचना जैसे- नाम, पता, मोबाइल नंबर इस प्रतियोगिता में सार्वजनिक नहीं करेंगे। अपनी सेल्फी में सिर्फ विद्यालय का नाम लिख सकते हैं। जो प्रतिभागी किसी विद्यालय के नहीं हैं, उन्हें अलग से डायरेक्ट मैसेज कर उनकी सूचना प्राप्त कर ली जाएगी।