Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शहीद किसान मेले में हिस्सा लेंगे राकेश टिकैत, तैयारियां तेज

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

तीन शहीद किसानों की स्मृति में आगामी 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाले शहीद किसान मेले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे। शहीद किसान मेले की तैयारी बैठक शुक्रवार को भाकियू के मुण्डेरवा स्थित मण्डलीय कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहीद किसान मेले के संयोजन हेतु दायित्वों का वितरण किया गया।
भाकियू प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम 10 दिसम्बर की शाम से ही आरम्भ हो जायंेंगे। 11 दिसम्बर शनिवार को दिन में 11 बजे से शहीद किसानोें की प्रतिमा पर मार्ल्यापण, शहीदों के परिजनों, आन्दोलन में घायलों को सम्मानित करने के बाद कृषि उद्यान पर्यावरण गोष्ठी, वक्ताओं के भाषण होंगे।
मुण्डेरवा चीनी मिल परिसर में आयोजित शहीद किसान मेले की तैयारियां तेज हो गई है। बैठक में मुख्य रूप से भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप चौधरी, मण्डल महासचिव शोभाराम ठाकुर, मार्तेन्दु प्रताप, भाकियू जिलाध्यक्ष जयराम वर्मा, जर्नादन मिश्र, प्रदीप पाण्डेय के साथ ही मण्डल और जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।