Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मेधा पार्टी ने किया अंकुर शुक्ला हत्या काण्ड के उच्च स्तरीय जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अतिरिक्त मजिस्टेªट सूरज यादव के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गोरखपुर जनपद के रामगढ़ताल इलाके के रामपुर निवासी अंकुर शुक्ला की दिनदहाड़े पीट-पीट कर हत्या मामले के उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग किया। इसी कड़ी में उन्होने जनपद में बढ रहे दलित उत्पीड़न मामलों के भी निष्पक्ष जांच कराकर निर्दोषों को मुक्त किये जाने की मांग किया।
ज्ञापन सौंपते हुये मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि दबंगों ने अंकुर शुक्ला की दिनदहाड़े पीट-पीट कर  दी। परिवार वालों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का  आरोप है कि निषाद पार्टी के नेताओं के ही दबाव में पुलिस ने इस मामले में शुरू से एक तरफा कार्रवाई की थी। जिसकी वजह से दिन दहाड़े अंकुर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अंकुर शुक्ला की निर्मम हत्या जहां कानून व्यवस्था के समक्ष खुली चुनौती है वहीं उसका परिवार डरा सहमा है और भय बश न्याय न मिल पाने के कारण गोरखपुर छोड़ने की बात कर रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि संत की सरकार में यह स्थितियां बेहद खतरनाक और चिन्ताजनक है। मेधा पार्टी मांग करती है कि अंकुर शुक्ला हत्या काण्ड की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय और पीड़ित परिवार को शासन स्तर पर पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराकर एक सदस्य को नौकरी और समुचित 50 लाख रूपये का  मुआवजा दिलाया जाय। अन्यथा की स्थिति में मेधा पार्टी आन्दोलन को      बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राहुल तिवारी, उमेश पाण्डेय मुन्ना,  प्रमोद पाण्डेय, अनिल कुमार प्रजापति, प्रतीक मिश्र, नागेन्द्र मिश्र, हरिओम तिवारी, शकुन्तला चौधरी, सावित्री चौधरी, सीमा, आरती देवी, लालमती देवी, इन्द्रावती देवी, राजकुमार, रामकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।