Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

किसानों हेतु सिचांई के लिए नहरों तथा नलकूपों की अहम भूमिका-गजेन्द्र मणि

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सिचांई बन्धु की बैठक सरयू नहर कालोनी खौरहवॉ फील्ड हास्टल में आयोजित हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों हेतु सिचांई के लिए नहरों तथा नलकूपों की अहम भूमिका है। जनपद के नहरों में समय पर पानी की उपलब्धता होने पर खेतों की सिचाई आसानी से हो सकेंगी। इस कार्य में अभियन्तागण तत्परता से कार्यवाही करें।
संचालित नहरों में नये गैप, रैनकट तथा कुलावों आदि की पूरी निगरानी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा निरन्तर किया जाय। शासन की मंशा है कि किसानों को समुचित सुविधाए प्रदान कर उनकी आय में आसातीत वृद्धि की जाय। सहायक अभियन्ता रवि सागर ने बताया कि कुल 630 नलकूपों में 610 संचालित है, जबकि 20 नलकूप खराब है। इनमें 13 विद्युत दोष से तथा 07 यांत्रिक दोष से बन्द है। उन्हें शीघ्र ही संचालित करा दिया जायंेगा।
उद्यान विभाग के धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत पाईप लाईन के लिए किसानों को 01 करोड़ 24 लाख का भुगतान कर दिया गया है। बैठक में कृष्ण प्रताप चौरसिया, विजय कुमार आर्या, अभिषेक कुमार, गया प्रसाद, अम्बिका प्रसाद, हेरम्ब त्रिपाठी, परमानन्द, कमलेश कुमार, शशांक मिश्र, मिनी थापा उपस्थित रहें। बैठक का संचालन दुर्गेश श्रीवास्तव ने किया।