Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मनमानी पर भड़के जिला पंचायत सदस्य, मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नये सिरे से प्रस्ताव के आधार पर निविदा कराने की मांग

जिला पंचायत सदस्योें के सुझाव का होगा स्वागत- संजय चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला पंचायत सदस्यों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने शनिवार को पूर्व प्रमुख वीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में मण्डलायुक्त को ज्ञापन देकर ई- निविदा सूचना निरस्त कर पुनः पारदर्शी ढंग से टेण्डर निकाले जाने की मांग किया।
मण्डलायुक्त को सौंपे ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्योें ने कहा है कि जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष को कार्य योजना का प्रस्ताव दिया था किन्तु बिना इस पर विचार किये मनमाने तौर पर अनुचित लाभ हेतु ई-टेण्डरिंग करा दिया गया है। मांग किया है कि जनहित में जिला पंचायत सदस्योें के प्रस्ताव को परियोजना मंें शामिल कर पुनः ई-टेण्डर कराया जाय जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो। इस सम्बन्ध मेें सभी जिला पंचायत सदस्योें की एक आपात बैठक भी बुलाया जाय। ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत  सदस्य कुमारी यादव, अतीक अहमद, नौसाद अहमद, शकुन्तला चौधरी, आदित्य प्रताप पाण्डेय, शिवशंकर चौधरी, सुभाष चन्द्र यादव, अन्जुला देवी, कंचन राव, खुशबू जायसवाल, उर्मिला, रजनीश चौधरी, सुरेश, अबूबकर, राजकुमार, मो. खुर्शीद, जवाहरलाल, मालती देवी, गीता देवी, प्रवीन कुमार सिंह, लवकुश राना, पवन कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार, मो. असलम, शंकर यादव, प्रियंका आदि शामिल रहे।
इस सम्बन्ध में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि विकास कार्यो के क्रियान्वयन में सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है, फिर भी यदि सदस्यों को  कोई शिकायत हो तो उसका प्रभावी निस्तारण कराया जायेगा।