Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उदयभान बसपा छोड़ भाजपा में शामिल

बसपा व्यक्ति की पार्टी बन गई है- उदयभान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता उदयभान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। उन्होने कहा कि बसपा अब विचारों की नहीं व्यक्ति की पार्टी हो गई है। जो बसपा कभी बाबा साहब, कांशीराम जी के बताये रास्ते पर चलती थी उसमें अब गरीबों, वंचितांें, दलितों के लिये कोई जगह नहीं बचा है इसलिये भाजपा में शामिल हो गये।  लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाया।
उदयभान ने कहा कि भाजपा सर्व समाज के हितों को लेकर आगे बढ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर है इसलिये भाजपा में शामिल हुआ हूं। कहा कि यदि पार्टी ने महादेवा विधानसभा से अवसर दिया तो उनका पूरा प्रयास होगा कि  पार्टी के नीति रीति के अनुरूप जनता के विश्वास पर खरा उतरूं। बसपा से भाजपा में शामिल हुये उदयभान ने कहा कि बसपा अब अपने सिद्धान्तों से भटक गई है। भाजपा गरीबों, दलित समाज के लिये बेहतर कार्य कर रही है और कल्याणकारी योजनाओं से उनके जीवन में बदलाव आया है।