Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कांग्रेस ने शक्ति यात्रा निकालकर किया महिला घोषणा पत्र का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस पदाधिकारियोें, कार्यकर्ताओं ने जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों, कस्बों, बाजारों में शक्ति यात्रा निकाली। कांग्रेस नेता हाथों में पार्टी का झण्डा लिये  ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का संदेश लोगों तक पहुंचाते हुये पार्टी के महिला घोषणा पत्र का वितरण किया।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में देवेन्द्र श्रीवास्तव, डा. बबिता शुक्ल, प्रेमशंकर द्विवेदी, रमेश सिंह, महादेवा में पूर्व विधायक राम जियावन, बृजेश आर्य, अनिल भारती, हर्रैया में डा. शीला शर्मा, , राकेश मणि त्रिपाठी, मोनिका मिश्र कप्तानगंज में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, सीमा निषाद, सोमनाथ पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी, रूधौली में विश्वनाथ चौधरी, महफूज अली आदि के संयोजन में  शक्ति यात्रा निकाल कर महिला घोषणा पत्र का वितरण किया गया। कांग्रेस नेताओें ने संवाद बताते हुये कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार जनहित के साथ ही महिला अधिकारों के लिये संघर्षरत है। पार्टी ने महिलाओं के लिये अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। टिकट में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ ही सरकार बनने पर छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दिया जायेगा। कहा कि महिलाओं को उनका राजनीतिक, सामाजिक अधिकार मिले इस दिशा में कांग्रेस ही जमीनी धरातल पर काम कर रही है। कार्यक्रम में  जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बस्ती सदर में शौकत अली, महादेवा में अमर बहादुर शुक्ल, हर्रैया में लक्ष्मीकान्त मिश्र, रूधौली में  अतीउल्ला सिद्दीकी, कप्तानगंज में दुर्गेश त्रिपाठी एवं प्रभारी के रूप में शामिल रहे। इसी क्रम में नीलम विश्वकर्मा, विनोद रानी आहूजा , संदीप श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल, डा. वाहिद सिद्दीकी, अलीम अख्तर, नर्वदेश्वर शुक्ल, फिरोज खान, अनुराग पाण्डेय, लालजीत पहलवान, अमित सिंह, आदर्श पाठक, पवन वर्मा, महेन्द्र श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव,  आदि शामिल रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि जनपद के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों मे सफलता पूर्वक कांग्रेसजन लोगों तक पहुंचें और उन तक पार्टी का संदेश पहुंचाया।