Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कोहरे में दुर्घटना रोकने के लिये ए.आर.टी. ओ. ने चलाया अभियान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कोहरे को देखते हुये दुर्घटनाओं पर रोक थाम के लिये संभागीय परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाने के साथ ही ऐसे वाहन जिनमें रेस्टोरिफ्लेक्टिव नहीं लगा है उसे लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को  मुंडेरवा चीनी मिल में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण प्रकाश चौबे ने केन मैनेजर यस पी, सिंह व उनके टीम के सहयोग से गन्ना परिवहन  से जुड़े वाहनों का निरीक्षण कर बचाव के सुझाव देने के साथ ही कार्रवाई की गई।  इसके साथ ही मड़वा नगर टोल प्लाजा पर भी वाहनों में रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।तथा कुछ वाहनों पर कार्यवाही भी की गई। ए.आर.टी. ओ. ने बताया कि जिन वाहनों पर रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप का प्रयोग नहीं किया जा रहा है ऐसे वाहनों की चेकिंग के दौरान कार्यवाही कर चालान किया जा रहा है जिसमें एक वाहन पर दस हजार की जुर्माना है, तीन वाहन पर करवाई कर तीस हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया, जिसमें प्रवर्तन दल के सिपाही अमित सिंह, आयुष्मान सिंह मौजूद रहे।