Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आगामी निर्वाचन को लेकर डीएम ने किया नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

डीएम ने मण्डी समिति का निरीक्षण कर दिया अधिकारियो को निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन के लिए नामित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करके कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया। यहां पर आगामी विधानसभा निर्वाचन की दृष्टि से मतदान पार्टियों की रवानगी, पार्किंग, ई.वी.एम. रखने के लिए स्ट्रांग रूम एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नें विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टेªट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होने मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य हेतु त्वरित गति से सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की विभागवार सूची की फीडिंग/अपलोडिंग निर्धारित प्रारूप के अनुसार सुनिश्चित कराये।
उन्होने कहा कि प्रशिक्षण हेतु मास्टर टेªनरों की सूची तथा आब्जर्वर प्रशिक्षण संबंधी सभी कार्य अपने देख-रेख में संपंन कराने की कार्यवाही पूरी कराये। उन्होने टेण्ट, फर्नीचर, बैरीकेटिंग संबंधी व्यवस्था के लिए परियोजना निदेशक कमलेश सोनी को निर्देश दिया कि टेण्डर आदि प्रक्रिया अविलम्ब शुरू कराये। वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी हेतु भी आवश्यक कार्यवाही पूरी कराये।
उन्होने प्रेक्षक अवस्थापन हेतु आबकारी अधिकारी नवीन सिंह को निर्देश दिया कि प्रेक्षकगणों के लिए आवास, वाहन तथा क्षेत्र भ्रमण संबंधी सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सेक्टर मजिस्टेªट वाहन लागबुक परिपूर्ण कराने के संबंध में अधीनस्थ अधिकारी को नामित करें।
बैठक में एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, जी.के. झा., गुलाब चन्द्र, अतिरिक्त मजिस्टेªट शैलेष कुमार दूबे, आलोक कुमार, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 श्रीनिवास त्रिपाठी, डी.एस. यादव, जगदीश शुक्ला, अनिल कुमार राय, सौरभ द्विवेदी, अरूण प्रकाश चौबे, राधवेन्द्र पाण्डेय, राधवशरण  शुक्ल तथा निर्वाचन कार्यालय के हीरालाल मिश्र, सोएब अख्तर उपस्थित रहें।