Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

छात्राओं ने रंगोली सजाकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को किया प्रेरित

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संचालित किया गया। इसमें छात्राओं ने रंगोली सजाकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मतदान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकार का प्रयोग जनप्रतिनिधि चुनने मे करता है। सभी व्यक्ति के मतदान का समान महत्व होता है। अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए सभी व्यक्तियों को मतदान करना चाहिए।
रंगोली बनाने में छात्रा खुशी कुमारी, सलोनी, शगुन, आसमा तथा नूर सबा ने भाग लिया। इसके लिए अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जायसवाल ने खुशी को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर टीचर अपर्णा भारद्वाज, कविता, विद्या वर्मा, समा परवीन, समा खातून, रुचि उपस्थित रही।