Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

किसान हितों के लिये आखिरी सांस तक समर्पित रहे चौधरी चरण सिंह- महेन्द्रनाथ यादव

समाजवादियों ने जयन्ती पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन्

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनके 119 वीं जयन्ती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरूवार को याद किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित को करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि किसानों के मसीहा के रूप में लोकप्रिय चौधरीचरण सिंह को ऐसे समय पर याद किया जा रहा है जब देश के किसान चौतरफा समस्याओं से घिरा है, उनकी आवाजों को अनसुनी किया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह सदैव किसान हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा कि किसान समृद्ध हों और उनकी मांगों को तत्परता से निराकरण कराया जाय।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि  किसान चरण सिंह को अपना मसीहा मानतेे हैं,  उन्होंने कृषकों के कल्याण के लिए काफी कार्य किया। भ्रमण करते हुए  कृषकों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। ऐसे नेता विरले होते हैं जिन्हें किसानों का विश्वास हासिल होता है, चौधरी चरण सिंह ने किसान हितों के लिये जो कार्य किया, उन्हें सदैव याद किया जायेगा।
गोष्ठी को रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, चन्द्रभूषण मिश्र, सुमन सिंह, इन्द्रावती शुक्ल, मिथलेश पाण्डेय, जमील अहमद,  सिद्धेश सिन्हा, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, महेश तिवारी, दीनानाथ चौरसिया, यज्ञेश पाण्डेय, हाफिज इलियास आदि ने सम्बोधित करते हुये चौधरी चरण सिंह के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि देश को चौधरीचरण सिंह जैसे नेताओं की जरूरत है।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से वृजेश मिश्र, निजामुद्दीन, अरविन्द सोनकर, अब्दुल मोईन, श्याम सुन्दर यादव, मो. जावेद, जगदीश यादव, सुशील यादव, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, अयाज अहमद, राजेश चौधरी, विकास यादव, रत्नाकर धुसिया, धर्मराज यादव, रविन्दर यादव, रामवृक्ष यादव, मो. साहिर, युनुस आलम, गुलाब सोनकर, भोला पाण्डेय,  श्याम यादव, कल्लू मोदनवाल, जर्सी यादव,  घनश्याम यादव, रजवन्त यादव, मो0 शाद सद्दू, आमिश खान, रवि गुप्ता, प्रशान्त यादव, चिन्ता यादव, बब्लू यादव, रामचरित्तर, राहुल निषाद, मो. जहीर खान, गिरीश चन्द्र आदि शामिल रहे।