Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

किसान सम्मान दिवस के रूप मे मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयंती

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का जिलाधिकारी दीपक मीणा, एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में लोहिया कला भवन पर शुभारंभ किया गया।
किसान सम्मान कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर तथा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। उपकृषि निदेशक द्वारा जिलाधिकारी का पुष्प गुच्द देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानो को बताया कि कृषि क्षेत्र में काला नमक धान की उपज बढ़ी है, इसके साथ केले की खेती भी की जाती है। जिलाधिकारी ने किसानो को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि किसानो के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानेा की समस्याओ को सुना तथा संबधित अधिकारियो ंको उसका निराकरण कराने हेतु निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग से चयनित 08 किसान, गन्ना विभाग से चयनित 08 किसान, उद्यान विभाग से चयनित 08 किसान,मत्स्य विभाग से चयनित 04 किसान, पशु पालन विभाग से चयनित 04 किसान तथा विशिष्ठ महिला क्षेत्र में 02 महिला किसानो को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह व जनपद के किसान भाई उपस्थित रहे।