Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने दिया भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रशिक्षु दल को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में भारत सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए आई0ए0एस, आई0पी0एस, आई0आर0एस विभिन्न पदों हेतु प्रशिक्षु दल के सदस्यों को जनपद में एक सप्ताह तक जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर को नीति आयोग भारत सरकार द्वारा अति पिछड़ा जनपद की श्रेणी में रखा है। जनपद सिद्धार्थनगर महात्मा गौतम बुद्ध की क्रीड़ा स्थली रही है कपिलवस्तु पिपरहवा नेपाल बॉर्डर के निकट है पर्यटन के दृष्टिकोण से महात्मा गौतम बुद्ध के अनुयायी विदेशों से जापान, थाईलैण्ड, श्रीलंका व अन्य देशों के लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। इस जनपद में काला नमक चावल एक जनपद एक उत्पाद में चयनित हुआ है। मूलतः वर्षा के मौसम में नेपाल राष्ट्र से होकर राप्ती नदी व अन्य छोटी नदी में अधिक पानी आ जाने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। प्रदेश सरकार/जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को दवाएं और खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी मूलतः हिंदी सरल भाषा में बोलते हैं। प्रशिक्षण दल में सामान्यतः महाराष्ट,ª मध्य प्रदेश, भूटान, केरल, तमिलनाडु के लोग आए हुए हैं। जिलाधिकारी श्री मीणा ने सभी का परिचय प्राप्त कर अपना भी परिचय दिया गया।
नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बेसिक शिक्षा, मनरेगा द्वारा कराए जा रहे कार्य, केंद्रीय वित्त योजना, राज्य वित्त योजना, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, पंचायत भवन, सफाई कर्मियों का दायित्व, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण मिशन, खाद्य एवं रसद अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेंद्र गुप्ता, डीसीएनआरएलएमयोगेंद्र लाल भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।