Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोविड पाजिटिव मिला मुंबई से आया 13 वर्षीय किशोर

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
कोविड पॉजिटिव मिले किशोर में किसी प्रकार का लक्षण नहीं है। उसका परिवार सुरक्षित है। किशोर के माता-पिता ने पहले ही कोविड का टीका लगवा लिया है। परिवार को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन का।
डॉ. हुसैन ने बताया कि रामनगर ब्लॉक के अहिरौली गांव का रहने वाला परिवार रविवार को मुम्बई से ट्रेन से जिले में आया था। रेलवे स्टेशन पर माता-पिता व उनके दो बेटों की आरटीपीसीआर विधि से कोविड जांच हुई। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 13 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह इस समय सल्टौआ ब्लॉक के विशुनपुरवा गांव में है। किशोर में किसी तरह के लक्षण नहीं है, इसलिए उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों की जांच स्थानीय रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) कर रही है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मुम्बई से आने के कारण किशोर के सैम्पल की ओमीक्रोन जांच भी कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि किशोर के माता-पिता ने पहले ही कोविड की दोनों डोज लगवा रखी है। पूर्व में जो लोग कोविड पॉजिटिव मिले हैं, उनमें कोविड की दोनों डोज लगवा चुके लोगों में किसी प्रकार का लक्षण नहीं नजर आया है।
मेडिकल कॉलेज में है इलाज की सुविधा
ओमीक्रोन मरीजों के इलाज की सुविधा मेडिकल कॉलेज में है। वहां पर अलग ओमीक्रोन वार्ड बनकर तैयार है। प्रशिक्षित चिकित्सक व स्टॉफ की तैनाती है। अगर किसी मरीज में ओमीक्रोन की पुष्टि होती है तो उसे मेडिकल कॉलेज में  भर्ती कराकर इलाज कराया जाएगा। जिले में लगभग डेढ़ माह बाद कोविड का एक केस मिला है, वह भी मुम्बई से आया है। इसलिए जिले में किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। लोगों को चाहिए कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तथा टीके की दोनों डोज जरूर लगवा लें।