Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उद्योग स्थापना के लिए भूखण्ड आवंटन हेतु आवेदन कर सकते उद्यमी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: राजकीय मिनी औद्योगिक स्थान रेहार जंगल/परसोहिया में उद्योग स्थापना के लिए भूखण्ड आवंटन हेतु उद्यमी आवेदन कर सकते है। उक्त जानकारी सीआरओ नीता यादव ने दी है। जिला उद्योग बन्धु की बैठक में उन्होने कहा कि प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त उद्योग चयन समिति के सम्मुख प्रस्तुत करेगे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विधानसभा की आचार संहिता लगने के पूर्व ही ऋण आवेदन पत्रों को निस्तारित करते हुए ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होने बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की समीक्षा किया। समीक्षा में उन्होने पाया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में एसबीआई में सर्वाधिक 23 तथा पीएनबी में 19 ऋण आवेदन पत्र लम्बित है। इसके निस्तारण के लिए उन्होने लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा को जिम्मेदारी सौपी है।

उन्होने निर्देश दिया कि 25 दिसम्बर को औद्योगिक आस्थान प्लास्टिक काम्पलेक्स में अग्निकाण्ड में नुकसान का क्षतिपूर्ति दिलाने के संबंध में उद्योग विभाग कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में मिनी औद्योगिक आस्थान धोबहिया/बेलहिया, गौर, परसोहिया के बाउण्ड्रीवाल निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गयी।

बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने किया। बैठक में ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, गुलाब चन्द, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत संतोष कुमार, श्रम अधिकारी विनय कुमार दूबे, चेम्बर्स आफ इण्डस्ट्री के महासचिव हरिशंकर शुक्ल, मायाराम यादव, नीरज कुमार शाही, अजय शंकर शुक्ला, उद्यमी रामविलास कसौधन, कन्हैयालाल यादव, उमारमण त्रिपाठी, अनिल कुमार, मो0 दानिस, के.के. यादव उपस्थित रहें।