Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर कराये उनका रजिस्ट्रेशनः मनीष गर्ग

कबीर बस्ती न्यूज:

सिद्धार्थनगर:

नीति आयोग के संबध में नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नामित केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी मनीष गर्ग की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागर बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नामित मनीष नीति आयोग भारत सरकार द्वारा मनीष गर्ग द्वारा नीति आयोग के समस्त विन्दुओं की समीक्षा की गयी। श्री गर्ग द्वारा निर्देश दिया गया कि गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका रजिस्ट्रेशन कराये तथा गर्भवती महिलाओं का प्रसव जिला अस्पताल/निजी अस्पताल में कराया जाये। समीक्षा के दौरान श्री गर्ग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 का निरीक्षण करें तथा डाटा फीडिंग पोर्टल का प्रतिदिन स्वयं देखे। गर्भवती महिलाओं का पंजीयन करके प्रोत्साहन धनराशि शत-प्रतिशत लाभार्थी के खाते में प्रेषित कराया जाता है।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम डोज 81 प्रतिशत तथा द्वितीय डोज 49 प्रतिशत करा दिया गया है। कोविड-19 वैक्सीनेशन का समस्त सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 तथा जिला चिकित्सालय में लगाया जा रहा है। मनीष गर्ग नेे निर्देश दिया कि गांवो में कैम्प का आयोजन कर वैक्सीनेशन कराया जाये। श्री गर्ग द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी कि कोरोना के दौरान बच्चो को किसा प्रकार पढ़ाई की गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बच्चो का ऑनलाइन माध्यम से तथा व्हाटसएप के माध्यम से शिक्षा दी गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि अनिवार्य रूप से विद्यालयो का निरीक्षण करे तथा शिक्षको को अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने हेतु निर्देशित करे। प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकालय में जो पुस्तके आती है उन्हें बच्चो को पढ़ने के लिए दे। इसके अलावा डेªस वितरण आदि के बारे में जानकारी चाही गयी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बचाया कि ड्रेस कि धनराशि बच्चो के अभिभावको के खाते में प्रेषित की गयी है। मनीष गर्ग द्वारा नीति आयोग के समस्त विन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपना लक्ष्य समय से पूर्ण करें।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, प्र0 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सौरभ चतुर्वेदी, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शिवराज तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।