Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

कबीर बस्ती न्यूज डेस्क:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हर्रैया में सम्पन्न हुआ। इसमें कुल 119 शिकायते प्राप्त हुयी, जिसमें राजस्व के 68, पुलिस के 19, विकास के 16, विद्युत के 03, कृषि के 01 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायते है। इसमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. की शिकायतों को गम्भीरता से न लेने तथा डिफाल्टर श्रेणी में पाये जाने पर जिला गन्नाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होने निर्देश दिया कि   तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतो का अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारण करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव एवं परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने लोगो की समस्याओ को सुना तथा समय से इसके निस्तारण का निर्देश दिया। एक शिकायतकर्ता द्वारा गुप्ता खाद भण्डार के विरूद्ध निर्धारित दाम से अधिक दाम पर यूरिया बेचने तथा अवैध रूप से दुकान संचालन करने की शिकायत देने पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को कृषि अधिकारी के साथ मौके पर जॉच हेतु भेजा परन्तु शिकायत गलत पायी गयी।
तहसील दिवस का संचालन तहसीलदार सत्येन्द्र सिंह ने किया। इसमें उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, सीओ शेषमणि उपाध्याय, आपूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, मनीष सिंह, डॉ0 राजेश कुमार, संदीप वर्मा, उदय प्रकाश पासवान, डीपीआरओ शिव शंकर सिंह, प्रेम चन्द्र प्रजापति, खण्ड विकास अधिकारी एंव थानाध्यक्षगण उपस्थित रहें।