Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सतर्क रहें सोशल तीडिया पर है जिला प्रशासन की पैनी नजर

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: विधानसभा चुनावों के लिए सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार पर जिला प्रशासन की नजर है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर पैनी नजर रखी जा रही है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, क्रू-एप सहित अन्य प्लेटफार्म पर निर्वाचन सामग्री, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, हेट स्पीच, मतदाताओ को लुभाने के लिए पैसा व अन्य सामग्री बांटने संबंधित खबरों पर पूरी नजर रखी जा रही है। इसका प्रयोग करने वाले सभी लोगों को उन्होने आगाह किया है कि नियमों का पालन करें अन्यथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने बताया कि इस संबंध में कोई व्यक्ति साक्ष्यों के साथ शिकायत कर सकता है। उन्होने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें।