Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आनलाइन ही आयोजित किए जायेंगे मतदाता जागरूकता के सभी कार्यक्रम: डीएम

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को सभी कार्यक्रम आनलाइन आयोजित किए जायेंगे। तहसील, महाविद्यालय एवं अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम सभागार के आधी क्षमता से उपलब्ध लोगों के बीच किए जायेंगे ताकि सोशल डिस्टेन्सिंग मेनटेन रहे। ऐसे मौके पर सभी लोग मास्क का प्रयोग करेंगे। कलेक्टेªट सभागार में तैयारी बैठक में उन्होने कहा कि अब मतदाता जागरूकता के सभी कार्यक्रम आनलाइन ही आयोजित किए जायेंगे।
उन्होने कहा कि 25 जनवरी को सभी कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्ष अपने कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलवायेंगे। इसकी फोटो ग्रुप में भेजेंगे तथा ट्विट भी करेंगे। तहसील में मतदाता शपथ के बाद पुनरीक्षण अभियान में अच्छा कार्य करने वाले 10 बीएलओ सम्मानित किए जायेंगे। इसी प्रकार कोटेदार, पंचायत सहायक, आगनबाडी कार्यक्रत्री, सहायिका, रोजगार सेवक को उनके विभागीय अधिकारी आनलाईन मतदाता शपथ दिलायेंगे। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए लोगों को मतदाता शपथ दिलायेंगे। 18 प्लस नये मतदाताओं को उनके नये इपिक के साथ शपथ दिलायी जायेंगी तथा फोटो ग्रुप में भेजी जायेंगी।  महाविद्यालयों में कमरों में छात्र-छात्राओं के छोटे-छोटे गु्रप को मतदाता शपथ दिलायी जायेंगी।
बैठक का संचालन डिप्टी कलेक्टर/निर्वाचन प्रभारी सूरज यादव ने किया। इसमें एसडीएम रूधौली गुलाब चन्द्र, एसीएमओ डॉ0 सीके वर्मा, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, डीआईओएस डी.एस. यादव, बीएसए जगदीश शुक्ल, डीएसओ सत्यवीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी शुभनारायण, एआरटीओ अरूण चौबे, मनीष सिंह, शिवशंकर सिंह, सावित्री देवी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।