Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विधान सभा चुनाव को लेकर बैठक मे सौंपी गई जिम्मेदारियां

कबीर बस्ती न्यूज:

सिद्धार्थनगर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए आवश्यक सेवा में लगे आवश्यक विभागों के कर्मचारियों को मतदान हेतु पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराये जाने के संबध में अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर ने संबोधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सेवा में रखे गये विभाग के कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराये जाने हेतु नोडल अधिकारी नामित कर ले तथा फार्म-डी पर कर्मचारियों की सूचना भरकर उपलब्ध उप कृषि निदेशक/प्रभारी अधिकारी पोस्टर बैलेट को उपलब्ध करा दे।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अधिशासी अभियन्ता विद्युत आर0के0कुशवाहा, उप कृषि निदेशक/प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी सी.पी. सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डा0 मनोज चौधरी, पोस्ट आफिस से ए0आर0खान, यातायात से राहुल सिंह यादव, बी.एस.एन.एल. से जे0पी0सिंह तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।