Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

भाजपा छोड़ सपा ज्वाइन कर बस्ती पहुचे जितेन्द्र पाल का हुआ भव्य स्वागत

जितेन्द्र पाल के आने से मजबूत हुई सपा- महेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: भाजपा छोड़ सपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार बस्ती आये जितेन्द्र पाल का मूड़घाट चौराहे पर उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वे पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां जितेन्द्र पाल के 50 समर्थकों ने सपा ज्वाइन किया। यहां पत्रकारों से बताचीत करते हुये जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा समाजवादी पार्टी को जितेन्द्र के रूप में एक सच्चा सिपाही मिला है। निश्चित रूप से उनके आने से पार्टी मजबूत हुई है।

विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमखम से अपने प्रत्याशी उतार रही है, जनविरोधी नीतियों पर चल रही भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाइन करने के सवालों पर जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव ने कहा अपर्णा यादव की पहचान मुलायम सिंह के बहू के रूप में है। वे चाहे जिस दल में हों अपनी पृष्ठभूमि नही बदल पायेंगी। उनके जाने का रत्तीभर पार्टी पर असर नही पड़ेगा। सपा नेता जितेन्द्र पाल ने कहा उत्तर प्रदेश में समाजवाद का डंका बज रहा है। सपा कार्यालय पर मेले जैसा दृश्य है। आचार संहिता लागू होने के बाद पार्टी ज्वाइन करने वालों का तांता लगा है। इससे ऐसा लगता है कि लोग योगी सरकार की तानाशाही और अहंकारी प्रवृत्ति से तंग आ गये हैं और जाति धर्म, झूठ, फरेब, नफरत की राजनीति को लात मारकर भेदभाव रहित विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।

जितेन्द्र पाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर बालमुकुन्द चौधरी, वीरबहादुर चौधरी, नागेन्द्र पाल, राहुल पाल, अमित पाल, हनुमान मौर्या, रविकान्त विश्वकर्मा, रमेश सिंह, संदीप सिंह, आलोक चौधरी, संजीव पाल, धीरज चौधरी, नीरज सिंह, विक्रम गौतम, नसीमुद्ीन, अहमद हाशिम, तव्वाब अली, विजय वर्मा, रामलौट मौर्य, सोनू यादव,राजेश मौर्य, रमेश मौर्य, शिवभोले, अनमोल, गुड्डू, विभाकर शुक्ल, आकाश सम्राट, प्रमोद राजभर, इरशाद अीमद, आलोक पाल, मनोज पाल, सूर्य प्रताप सिंह, अजमत अली, राजाराम गौड़, रितिक कुमार तथा गुड्डू मंसूरी सहित 50 लोगों ने पार्टी ज्वाइन किया। मो. सलीम, अरविन्द सोनकर आदि मौजूद रहे। सभी ने एक आवाज में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का संकल्प लिया।