Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गणतंत्र की मजबूती से सबल होगा देश-डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में   ध्वजारोहण के साथ संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये। पटेल एस. एम. एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा बस्ती में गणतंत्र दिवस के पर्व पर प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय बस्ती में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा ने झंडारोहण किया। कहा कि गणतंत्र की मजबूती से ही देश को शक्ति मिलेगी। बीते 72 वर्षो में भारत ने तेजी के साथ विभिन्न क्षेत्रों प्रगति किया है।
इसी क्रम में गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा, गौतम बुद्ध विद्या मंदिर गोटवा कटया, वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार,  श्री श्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौहरौली तिलकपुर , गौतम बुद्ध कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोटवा में  ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से डा. आलोक रंजन, डा. आर.एन. चौधरी, डा. चन्दा सिंह, डा. मनोज मिश्र, सविता श्रीवास्तव, आराधना पाण्डेय, जे.एन. वर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, विनय मौर्या, लालजी यादव, अंकुर पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, प्रवीन त्रिपाठी, जे.एन. वर्मा आदि शामिल रहे।