Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में तैनात किए गये सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना से करें कार्यः सीडीओ

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में तैनात किए गये सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना से काम करें ताकि शान्तिपूर्ण, स्वतंत्र एंव पारदर्शी चुनाव कराया जा सकें। उक्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने दिये। वे विकास भवन सभागार में लगभग 100 मास्टर टेªनर्स को ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों एवं मतदान प्रक्रिया के ट्रेनिंग सत्र को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पीठासीन एंव मतदान अधिकारियों की टेªनिंग किसान डिग्री कालेज में करायी जायेंगी, जिसके लिए एक हाल एवं 20 कमरें आरक्षित कर लिए गये है। मास्टर ट्रेनर्स 50-50 के बैच में पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान वे मतदान प्रक्रिया की सैद्धांतिक एवं मशीनों पर मतदान कराकर प्रैक्टिकल जानकारी भी देंगे।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ0 विवेक ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन से मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा इस बार मशीन को सील करने की विधि में परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि बैलट यूनिट को वीवीपैट से जोड़ा जाएगा तथा वीवीपैट को कंट्रोल यूनिट से जोड़ा जाएगा। उन्होेने कहा कि माकपोल में 50 मतों का मतदान कराया जायेंगा। पीठासीन अधिकारी को माकपोल का प्रमाण पत्र भी देना होगा। उन्होने प्रॉक्सी मत टेंडर वोट, अब्सेण्ट शिफ्टेड तथा डुब्लीकेट मतदाताओं के बारे में जानकारी दिया। उन्होने कहा कि अब्सेण्ट शिफ्टेड तथा डुब्लीकेट का मतदान कराने पर उसका हस्ताक्षर तथा अगूॅठा दोनों लगवाया जायेगा तथा पीठासीन अधिकारी उसकी फोटो भी खिचेंगे।
जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के बाहर के मतदान कार्मिको को प्रपत्र 12 भरना होंगा, जिसे वे अपने ड्यूटी प्रमाण पत्र के साथ जमा करेगे। उन्हें पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी जायेंगी। स्थानीय मतदान कार्मिको को दूसरे प्रशिक्षण के दौरान मतदान करने की सुविधा दी जायेंगी। प्रशिक्षण के दौरान राजाशेर सिंह तथा प्रशिक्षार्थीगण उपस्थित रहें। उन्होने बताया कि दिनॉक 29 जनवरी को विकास भवन में 10.00 बजे से जोनल एंव सेक्टर मजिस्टेªट की टेªनिंग करायी जायेंगी।