Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

थाने के लिए चिन्हित भूमि को लेकर विवाद, लोगों ने एसडीएम को दिया शिकायत पत्र

पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने दिया धरना

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: पूर्व विधायक व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल के साथ सरोजिनी नगर के नवीन गौरी निवासी संजय तिवारी व स्थानीय दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र लेकर एसडीम सरोजनी नगर आनंद कुमार सिंह को शिकायती पत्र दिया । लोगों का कहना है कि तहसील प्रशासन द्वारा नवसृजित थाने को चिन्हित कराई गई भूमि उन लोगों की है । जिसे तहसील प्रशासन ने जबरन थाना बिजनौर के निर्माण हेतु उक्त भूमि को चिन्हित करा दिया है । लोगो का कहना है कि उक्त भूमि की खतौनी प्रीति हाउसिंग सोसायटी के नाम से निकल रही है,जिससे हम लोगो के द्वारा प्लाट क्रय किये गये है। जबकि राजस्व कर्मचारियों द्वारा राज्य सरकार में उक्त भूमि के निहित होने का हवाला दिया जा रहा है । पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने कहा यदि अतिशीघ्र पीड़ितों के साथ न्याय नहीं किया गया तो हम लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे ।