ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

10 मार्च के बाद मठ में ही दिखेंगे योगी,भाजपा की सरकार सभी धर्म और जाति के लोगों का कर रही है विनाश-स्वामी प्रसाद मौर्य

फाजिलनगर विधानसभा 332 सीट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने दो सेट में अपना नामांकन किया दाखिल

कबीर बस्ती न्यूजः

 कुशीनगर: जनपद के फाजिलनगर विधानसभा 332 सीट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब जब मेरा कोई राजनैतिक फैसला होता है और जिस पार्टी को मैं छोड़ता हूं उसका बहुत ही बुरा हश्र होता है ।आज भारतीय जनता पार्टी के पाप का घड़ा भर गया है । अनुसूचित जाति, जनजाति, और पिछड़ों के आरक्षित पदों पर खुल्लम-खुल्ला नियम के विरुद्ध जाकर वर्ग विशेष के लोगों की भर्ती की गई है । बेरोजगार नौजवानों को तो नौकरी मिलना दूर उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। महंगाई चरम पर है भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंक कर 2017 में जो अपनी सरकार बनाई और नारा दिया सबका साथ सबका विकास लेकिन बारी-बारी से यह सभी धर्म और सभी जाति के लोगों का विनाश कर रहे हैं । इसलिए भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में जा रही है इनकी हालत 2017 के पहले जैसी होने वाली है, जब उनके 30 से 40 विधायक हुआ करते थे । साइकल ने जिस तेज गति से रफ्तार पकड़ी है उसे घबरा के भाजपा के दिग्गज नेता घर-घर जाकर पर्चा बांटने का काम कर रहे हैं । सपा की रफ्तार देख आज वह बैकफुट पर आ गए हैं 10 मार्च के परिणाम के बाद जो दूसरों की गर्मी निकालने की धमकी दे रहे हैं, उनकी गर्मी भी 10 मार्च को निकल जाएगी उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद बुलडोजर चलाना तो दूर अपने मठ से भी नहीं निकलेंगे बाबा ।