Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नगर पालिका क्षेत्र मे बने डिवाइडर में ग्रिल लगाने एवं वृक्षारोपण की मांग

बलोदा बाजार भाटापारा।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश सिंह ठाकुर ने प्रभारी मंत्री टी एस सिंह देव से बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र मे बने डिवाइडर में ग्रिल लगाने एवं वृक्षारोपण की मांग करते हुए सी एस आर मद से कार्य किए जाने हेतु प्रभारी मंत्री टी एस सिंह देव से मांग की थी जिसके स्वीकृत हो जाने पर कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
उक्त संबंध मे कांग्रेस नेताओं के मांग को लेकर प्रभारी मंत्री टी एस सिंह देव ने स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जिसकी स्वीकृति प्रदान की गई है ।
इस संबंध में 1 अक्टूबर को कलेक्टर सभागार में बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कृष्णायन कॉलोनी से अंबेडकर चौक लवन रोड तक डिवाइडर में ग्रिल लगाने एवं प्लांटेशन कार्य की स्वीकृति दी गई जिसका विस्तृत विवरण निम्न अनुसार है।
कृष्णायन कॉलोनी से जिला न्यायालय तक न्यू विस्टा सीमेंट संयंत्र रिसदा, जिला न्यायालय से जनपद ऑफिस तक न्यूवोको सीमेंट संयंत्र सोनाडीह ,जनपद ऑफिस से वेयरहाउस बस स्टैंड तक अंबुजा सीमेंट संयंत्र रवान ,बस स्टैंड से दशहरा मैदान तक श्री सीमेंट सेमराहडीह, दशहरा मैदान से कॉपरेटिव बैंक तक एवं अंबेडकर चौक से रायपुर रोड एसबीआई बैंक तक अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र रावन अंबेडकर चौक से लवन रोड रिलायंस पेट्रोल पंप अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी द्वारा कार्य का संपादन किए जाने की सहमति दी गई।
डिवाइडर में क्रीम लगाने एवं प्लांटेशन कार्य हेतु प्रभारी मंत्री जी द्वारा एक करोड़ 20 लाख 60 हजार की स्वीकृति प्रदान की है कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रभारी मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।