Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बीमार पत्नी नही बना पायी खाना तो पति ने ईंट से कूंच दिया पत्नी का सिर, मौत

कबीर बस्ती न्यूजः

रायबरेली: रायबरेली में पति-पत्नी के बीच गुरुवार देर रात खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। इसके बाद पति ने पत्नी की ईटों से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंच गया। हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आए दिन होता था विवाद
मामला खीरों थाना क्षेत्र के गुलाब राय खेड़ा गांव का है। यहां तेज कुमारी के पति ने उसकी हत्या कर दी। मृतका की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों में आए दिन खाना बनाने को लेकर विवाद होता था। पति मजदूरी का कार्य करता था। पत्नी की तबीयत खराब रहती थी। आए-दिन बीमारी से परेशान होकर दोनों में विवाद होता था।
पत्नी की खराब रहती थी तबियत
गुरुवार को रात करीब 11 बजे खाना न बनाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी तेज कुमारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि खाना बनाने के लिए पति बार-बार कह रहा था। तबीयत खराब होने की वजह से पत्नी खाना बनाने से मना कर रही थी। इस बात को लेकर काफी देर तक विवाद हुआ उसके बाद पति को गुस्सा आया और पति ने पत्नी की हत्या कर डाली।
आरोपी ने कहा मैंने ईटों से कूचा तब मौत हुई
आरोपी युवक अरुण ने गुनाह कबूल करते हुए कहा कि हां मैंने ही ईंटों से कुचलकर हत्या की है। खाना बनाने के लिए शाम से बोल रहा था। रात 11:00 बजे तक खाना नहीं बना तो मुझे गुस्सा आ गया तो मैंने ईट मार दी , इससे उसकी मौत हो गई। जब अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के हैं तीन बच्चे
खीरो थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि एक घटना हुई है जिसमें पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। पति ने ईटों से कूचकर कुचल कर महिला की हत्या की है। मृतका के तीन बच्चे हैं। उनकी उम्र 10 साल, 12 साल, 15 साल हैं।