Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव, रंगोली व महाआरती का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूजः 
बस्ती :  विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत जनपद में तीन मार्च को अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज अमहट घाट पर जिला प्रशासन द्वारा दीपोत्सव, रंगोली व महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्य कला और संगीत के प्रति समर्पित संस्था बस्ती विकास समिति ने भी सहभागिता किया।
इस दौरान समिति ने मतदाता जागरूकता पर रंगोली एवं दीये के माध्यम से सजाकर अमहट घाट को सजाया। रंगोली कुँवर श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में बनाया गया।
इस दौरान  संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव राजाभइया, संतोष सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, कुँवर श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ शैलजा सतीश, उपाध्यक्ष डॉ शिवा त्रिपाठी, सचिव डॉ सिम्मी भाटिया, कोषाध्यक्ष सरिता शुक्ला, ज्योति निषाद, निकिता सिंह, माधुरी, आशी, सुकृति चंद्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।