Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

धूम धाम से मनाया गया चित्रगुप्त मन्दिर का स्थापना दिवस ,सम्मानित हुए कवि

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: भगवान चित्रगुप्त मन्दिर सभागार में स्थापना दिवस के अवसर पर चित्रगुप्त कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने पूजन हवन किया तथा  मुख्य अथिति स्विप आइकन डॉ श्रेया प्रजापति द्वारा महाआरती करते हुए शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगो को शपथ दिलाया गया । ततपश्चात कवि सम्मेलन में मतवाला के अध्यक्षता में मंच का संचालन डॉ राम कृष्ण लाल जगमग ने हास्य व्यंग की कविता ,विनोद उपाध्याय की कविता साफ दिल का जरा चमन रखिए, सत्येन्द्र नाथ मतवाला द्वारा पलता न हो जिसमे वफा का जज़्बा,सुशील सिंह द्वारा कोई लूटता हैं दिल, डॉ वी के वर्मा ने चुनाव पर कविता, डॉ अजीत श्रीवास्तव हृदय के द्वार तक पहुंचे, डॉ राजेंद्र सिंह द्वारा प्रभु मन में उम्मीद जगा दो गीत डॉ अफजल हुसैन द्वारा वेवसी पास आ नही सकती ,के साथ अन्य कवि रहमान, डॉ सौरभ सिन्हा , प्रियंक श्रीवास्तव,श्रुति श्रीवास्तव,शिवानी श्रीवास्तव आदि के द्वारा निम्न कविता की प्रस्तुति करके सभागार का माहौल मनमोहक बना दिया ।
चित्रगुप्त कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा युवा अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीती द्वारा संरक्षक अपराजिता सिन्हा ,महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव के साथ सभी कवियों को सम्मानित किया गया । कमेटी का अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में शामिल कमेटी के सभी सदस्यों तथा शामिल सभी आगुंतको का आभार जताया है। डॉ सौरभ सिन्हा ,श्रुति श्रीवास्तव,शिवानी श्रीवास्तव आदि के द्वारा निम्न कविता की प्रस्तुति करके सभागार का माहौल मनमोहक बना दिया । कमेटी का अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में शामिल कमेटी के सभी सदस्यों तथा शामिल सभी आगुंतको का आभार जताया है।