Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पत्नी ने पिता की बदनीयत के चलते कर ली थी आत्महत्या, युवक ने अपने ससुर पर गंभीर लगाया

कबीर बस्ती न्यूजः

गोंडा: मनकापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ससुर पर बेटी के प्रति बदनीयत रखने का आरोप लगाया है। साथ ही डीआईजी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। युवक का कहना है कि पत्नी ने पिता की बदनीयत के चलते आत्महत्या कर ली थी।

युवक ने डीआईजी को लिखे पत्र में बताया कि, उसका विवाह 2021में थाना मोती गंज क्षेत्र में हुआ था। विवाह के बाद पत्नी विदा हो कर उसके घर आई। इसी बीच ससुर कई बार उसे बुलाए आए, लेकिन पत्नी मायके जाने से मना कर देती थी। अक्सर वह अपने पिता की करतूत का जिक्र किया करती थी, पिता (ससुर) की नियत ठीक नहीं थी। मकर संक्रांति के पहले ससुर पुनः आये और कहा त्योहार है, बेटी को भेज दो,लेकिन पत्नी जाने से मना कर रही थी। परिवार वालों के समझाने बुझाने पर पत्नी पिता के साथ मायके चली गई।

दामाद का आरोप- बेटी को बेचना चाह रहा था ससुर

इस बीच ससुर युवक की पत्नी को कहीं बेचने की जुगत में थे। जिसकी जानकारी पत्नी को लगी और उसने 27 जनवरी को घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह घटना के दिन वहां गया तो ससुर ने युवक तथा उसके परिवार को गाली देते हुए भगा दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी नहीं रुकने दिया। साथ ही शव का भी अंतिम संस्कार नहीं करने दिया गया।

आरोप है कि उल्टे 70 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा यदि रुपए नहीं दोगे तो तुम्हें परिवार सहित फंसा दूंगा। घटना की सूचना थाना मोतीगंज पर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हार कर उप-महानिदेशक से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की समुचित जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।