प्रेक्षकगण ने किया कृषि उत्पादन मंडी समिति का स्थलीय निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : विधानसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान एवं मतगणना निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगण ने कृषि उत्पादन मंडी समिति का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने उन्हें बताया कि पांच विधानसभाओं के लिए अलग-अलग कमरे निर्धारित कर दिए गए है। यहां से 02 मार्च को मतदान पार्टी रवाना की जाएगी। 03 तारीख की शाम को वापस आकर इन्हीं कमरों के स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाएगी। इसके अलावा एक अतिरिक्त कक्ष प्रत्येक विधानसभा में निर्धारित किया गया है, जहां अपर्युक्त ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन सील करके रखी जाएंगी। सभी कमरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 10 मार्च को मंडी समिति के प्लेटफार्म पर मतगणना कराई जाएगी। इस पूरे स्थान को बैरिकेडिंग करके सुरक्षित किया जाएगा। मतगणना टेबल के पास ही प्रत्याशियों के एजेंट के बैठने की व्यवस्था की जाएगी ताकि वे मतगणना की प्रत्येक गतिविधि को देख सकें। उन्होंने बताया कि मंडी समिति में सभी पांचों विधानसभाओं के मतदान पार्टियों की रवानगी, उनके लिए वाहन की व्यवस्था तथा मतगणना की व्यवस्था की पर्याप्त जगह है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में आवश्यक जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि 03 तारीख को ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में सील करने के बाद वहां पर 24 घंटे मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। प्रत्याशी के प्रतिनिधि भी वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से रह सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक के.एन. शाह, अरूण के. विजयन, एम. विजय लक्ष्मी, एन. गोहेन, सुशांत कुमार बारिक, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र, सीआरओ नीता यादव, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, सूरज यादव, गुलाबचंद, शैलेश दुबे, सत्यवीर सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अशोक सिंह, तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन