Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के निधन पर शोक

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक  निधन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर से पार्टी प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि उनका असमय निधन पार्टी और समाज की बड़ी क्षति है। स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री के रूप में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।  स्वास्थ्य खराब होने के कारण लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। उनका असमय निधन दुर्भाग्यपूर्ण है।
सपा के वरिष्ठ नेता  अहमद हसन को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जमील अहमद, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, यज्ञेश पाण्डेय, निजामुद्दीन, वृजेश मिश्र, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, रन बहादुर यादव, समीर चौधरी, तूफानी यादव, अरविन्द सोनकर, मो. अहमद सज्जू, अनमोल श्रीवास्तव, मो. सलीम, अनिल निषाद, सदलू राम चौरसिया, रविन्द्र यादव, मुरलीधर पाण्डेय, राजेश यादव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, फूलचन्द श्रीवास्तव, जुवैदा खातून, इलियास अहमद आदि शामिल रहे।