Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

निर्धारित समय से डियूटी स्थल पर पहुंचे कर्मी अन्यथा होगा एफआईआर और झेलनी होगी निलम्बन की कार्यवाहीः डीएम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों जिनकी मतदान पार्टी में ड्यिूटी लगी है को 02 मार्च को प्रातः 07.00 बजे कृषि उत्पादन मण्डी में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। सभी कार्यालयाध्यक्षों को लिखे गये पत्र में उन्होने कहा है कि प्रायः देखा जा रहा है कि अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कोई न कोई बहाना बनाकर चुनाव ड्यिूटी से मुक्त होने के प्रयास किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में निर्वाचन कार्य प्रभावित होने की सम्भावना है।
उन्होने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि 02 मार्च को उन्हें मण्डी समिति भेजना स्वयं सुनिश्चित करें, जो कर्मचारी 02 मार्च को ड्यिूटी पर उपस्थित नही होंगे, तो एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए निलम्बन की कार्यवाही करायी जायेंगी।