Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी: 24 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेंगी हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षाए

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: देश के सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी।  परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा। आगे देखिए हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा का पूरा कार्यक्रम-

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी – 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान – 26 मार्च 2022
चित्रकला/कम्प्यूटर – 28 मार्च 2022
संस्कृत/संगीत वादन – 29 मार्च 2022
वाणिज्य – 30 मार्च 2022
विज्ञान – 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी – 6 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान – 9 अप्रैल 2022
गणित – 12 अप्रैल 2022

मंगलवार को यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
हिन्दी – 24 मार्च 2022
संगीत गायन – 25 मार्च 2022
उर्दू/पंजाबी- 26 मार्च 2022
भूगोल/गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
चित्रकला/अर्थशास्त्र  – 29 मार्च 2022
अंग्रेजी  – 30 मार्च 2022
गणित प्रारंभिक /इतिहास – 31 मार्च 2022
जीवविज्ञान/शिक्षाशास्त्र/गणित – 4 अप्रैल 2022
कम्प्यूटर  – 6 अप्रैल 2022
भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र – 7 अप्रैल 2022
संस्कृत – 9 अप्रैल 2022
समाजशास्त्र/रसायन विज्ञान – 11 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र – 12 अप्रैल 2022

बता दें, यूपी बोर्ड ने पिछले साल जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं। इस वर्ष 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। यानी 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे।