तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों नें बनाया माडल दिखाई प्रतिभा 

विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कृत हुए बच्चे 
कबीर बस्ती न्यूजः

बभनान,बस्ती। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आरोही चैरिटेबल ट्रस्ट बस्ती द्वारा बी वी एस पब्लिक स्कूल बभनान में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेला का  समापन मुख्य अतिथि बलरामपुर चीनी मिल बभनान के चीफ जनरल मैनेजर के अजय दूबे के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी इस क्षेत्र में अब तक नही हुआ था। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में विज्ञान के प्रति जागरूकता विकसित होती है। समापन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों  बीच विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर उनका मनोबल बढाया गया।
विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से छात्रों में वैैज्ञानिक चेतना विकसित हुई है। संस्था भानु प्रकाश मिश्र ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रूचि बढने के साथ अंधविश्वास दूर होता है। स्वास्थ्य प्रशिक्षण के द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य संम्बन्धी ज्ञानवर्धन जानकारियों दी गयी । उन्होने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समापन अवसर पर भृगुनाथ त्रिपाठी पंकज, शशांक शशिकान्त, मनीष, संदीप, आनन्द श्रीवास्तव, मुकेश, विन्ध्याचल, राकेश, नेहा, कंचन,रीना, अंकिता, सुकन्या, मधुबाला, नुपुर, मिनाक्षी, सुधा, शिवांगी, परमात्मा चौधरी, धमेन्द्र गुप्ता, राकेश चौधरी, विनय यादव रामउजागिर संतराम वर्मा दीपनरायन राजेश अजय सर्वेश संजय अभिषेक सूरज आदि उपस्थित रहे

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर