Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में डीआईओएस समेत 18 गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ: इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में एसटीएफ और पुलिस ने जिलेभर से डीआईओएस समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर परीक्षा अधिनियम व आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। दोपहर को शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा को निलंबित कर दिया था, वहीं रात को उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसटीएफ वाराणसी यूनिट की टीम ने बुधवार को बलिया में कई जगहों पर दबिश दी। इस मामले में नगरा, सिकंदरपुर व नगर कोतवाली में बुधवार को मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें नगर कोतवाली में नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया है।

देर रात को जिला विद्यालय निरीक्षक को ब्रजेश मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसटीएफ कई परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, प्रबंधकों और अन्य परीक्षा से जुड़े लोगों के मोबाइल काल डिटेल और व्हाट्सएप को खंगाल रही है।साथी ही पूर्व के पेपर लीक मामलों से जुड़े लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है। यूपी एसटीएफ वाराणसी यूनिट के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार इस मामले की जांच के लिए एक टीम बलिया गई है।