Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रेस क्लब अध्यक्ष को ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पुस्तक देकर किया गया सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: आर्य समाज गांधी नगर में आज यज्ञ के पश्चात पुस्तकालयाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी पंतजलि योग समिति  के सुभाष चन्द्र आर्य ने स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा लिखी गयी पुस्तक ‘सत्यार्थ प्रकाश’ को प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय को देकर सम्मानित करते हुए कहा कि यह पुस्तक समाज के लिए अत्यन्त उपयोगी है।
उन्होंने कहा कि ‘सत्यार्थ प्रकाश’ में जीवन को जीने के उपाय साथ ही साथ आडम्बरों से बचने के लिए स्वामी दयानन्द सरस्वती ने विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इस पुस्तक को अवश्य पढ़ना चाहिए। यज्ञ में पुरोहित आर्य समाज गांधी नगर बस्ती हरिपति पाण्डेय, प्रधान मुरली धर आर्य, आशुतोष मोदनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।