आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी, आश्रित को नौकरी देने की मांग

कर्मचारी की हत्या के विरोध में कलेक्टेªट कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती ।  प्रतापगढ़ जनपद के  लालगंज तहसील के उप जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव द्वारा लाठी डण्डो से पीटकर तहसील  के वरिष्ठ लिपिक (नायब नाजिर) सुनील शर्मा की निर्मम हत्या मामले को लेकर कर्मचारियों में रोष है। सोमवार को उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रीयल कलेक्टेªट कर्मचारी संघ  अध्यक्ष एवं प्रान्तीय संयुक्त मंत्री अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार कर  कलेक्टेªट मुख्यालय पर शोक सभा के बाद जिलाधिकारी के  प्रतिनिधि सीआरओ नीता यादव  के  माध्यम से मुख्यमंत्री को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि हत्यारोपी प्रतापगढ जनपद के लालगंज तहसील के उप जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव को तत्काल गिरफ्तार कर बर्खास्त किया जाय, मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को एक करोड रूपये का मुआवजा देने के साथ ही उनके आश्रित को नौकरी दी जाय। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगे पूरी न हुई तो आन्दोलन की घोषणा की जायेगी।
कार्य बहिष्कार और ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी राम कुमार पाल, राधेश्याम, सहायक भू-लेख अधिकारी राघवेन्द्र पाण्डेय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मुकेश सोनकर, रामचन्द्र, जीवेन्द्र तिवारी, राजेश रंजन, जितेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष कुमार, सुमित श्रीवास्तव, राजेश सिंह, फैजान अहमद के साथ ही अनेक कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन