Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

5 दिवसीय मनोरमा- कुआनो संगम मेले में बिछड़ों को अपनों से मिलाया

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। चैत्र पूर्णिमा से लालगंज क्षेत्र के मनोरमा- कुआनो संगम तट पर लगने वाले 5 दिवसीय मेले में बिछड़ों को अपनों से मिलाने के लिये समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा ‘ बिछड़े मिले माध्यम शिविर’ खोया पाया कैम्प का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्था के अध्यक्ष जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में चलाया गया। बताया कि 5 दिनों में 50 से  अधिक बच्चों, मेले में बिछड़ी महिलाओं को उनके परिजनों से मिलाया गया।
जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि समिति की ओर से पिछले 30 वर्षो से जनपद में लगने वाले महत्वपूर्ण मेलों में खोया पाया शिविर का आयोजन किया जाता है। वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक एवं आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि खोया पाया शिविर एक अनूठी पहल है। बिछड़ों को अपनों से मिलाना नेक कार्य है।
शिविर के संचालन में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, पूर्व प्रमुख गोस्वामी कुमकुम भारती, के.डी. भारती, अनिल दूबे, ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’ डा. आर.डी. गोस्वामी, डा. आर.पी. शुक्ला, डा. आशुतोष मिश्र, हरिशंकर पाण्डेय, रविचन्द्र पाण्डेय, बब्लू तिवारी, बब्लू गुप्ता, पिन्टू तिवारी, विपिन श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद शुक्ल, सन्तोष पाल, अरविन्द पाल, रविशंकर शुक्ल, आज्ञा राम चौधरी, भानु मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, विजय प्रकाश गोस्वामी, मिन्टू गिरी आदि ने योगदान दिया।