Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गेहूं पर बोनस की घोषणा करे सरकार- दिवाकर मिश्र

बोर्ड की बैठक में गेहूं क्रय केन्द्रों को सक्रिय करने पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लिमिटेड संचालक मण्डल बोर्ड की बैठक रविवार को अध्यक्ष दिवाकर मिश्र के लोहिया काम्पलेक्स स्थित शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में गेहूं क्रय केन्द्रों के अनुमोदन के साथ ही खरीदारी तेज करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने कहा कि केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लिमिटेड निरन्तर गेहूं  धान खरीद, उर्वरक वितरण, राशन की दूकानों का संचालन कराया जा रहा है। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि उर्वरक केन्द्रों की संख्या बढायी जाय। कहा कि इस वर्ष यूक्रेन युद्ध के कारण गेहूं का बाजार खुले खुले में ही ज्यादा है जिसके कारण किसान क्रय केन्द्रों पर नहीं आ रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव भेजा जायेगा कि गेहूं का समर्थन मूल्य या राज्य स्तर पर बोनस की घोषणा की जाय।
बैठक में केन्द्र से स्वीकृत टेªक्टर, ट्राली, कम्बाइन, पराली  मशीन शीघ्र भेजे जाने, कार्यालय के मरम्मत आदि पर विचार किया गया। यह जानकारी देते हुये सचिव/एडीसीओ सदर विनोद कुमार ने बताया कि बोर्ड में प्रस्ताव पारित किया गया कि आंकिक का वेतन बढाया जाय। बोर्ड की बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्रीमती प्रकाश देवी, शशि पाण्डेय, बेबी पाण्डेय, बिन्दू के साथ ही राम भवन शुक्ल, मधुबन यादव, विवेक, अमित चतुर्वेदी, सोमई, विघ्नेश्वर दूबे आदि उपस्थित रहे।