Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम के आकस्मिक निरीक्षण मे अनुपस्थित मिले 03 कर्मचारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय का प्रातः 10.30 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें 03 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला अवकाश पर होने के कारण उपस्थित नही थे। उन्होने पूरे परिसर का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान ई.एम.आई.एस. के प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव, सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अभिनव त्रिपाठी तथा वरिष्ठ सहायक विमल कुमार त्रिपाठी अनुपस्थित पाये गये। उनका वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है। निरीक्षण के समय जिला समन्वयक अमित कुुमार मिश्रा, सुनील कुमार, अभिषेक शुक्ला, संतोष कुमार, आशा त्रिपाठी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाये गये।